गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को लोहिया भवन पर नन्हकू यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की आठ जुलाई को पुण्यतिथि मनाने पर विचार किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान और नौजवान परेशान हैं। योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है।
बैठक में सैदपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने एसडीएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की। इसी क्रम में जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव की ओर से स्थानीय समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसमें कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया गया। श्री यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसान और नौजवान परेशान हैं। सिर्फ थोथे वादे सुन रहा है। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अराजकता का आलम यह है कि बहू-बेटियों को घर से मिकलना मुश्किल हो गया है। नन्हकू यादव ने कहा कि योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है। इसकी कार्यप्रणाली से लोग उकता गए है। सारी योजनाएं कागजों पर ही चल रही हैं। कहा कि आगे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर आगामी चुनाव के लिए जुट जाएं। इस मौके पर बच्चा यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, परशुराम बिंद, मुन्नन यादव, चंद्रशेखर यादव, कमलेश यादव, आमीर अली, ताहिर हुसैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अशोक बिंद ने किया।