फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की जद में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधउत में शुक्रवार की देर शाम करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इलाके के सिधउत निवासी राकेश राजभर का बेटा राहुल राजभर (17) शुक्रवार की देर शाम अपने मकान में लगे टिनशेड में कपड़ा फैला रहा था। इसी बीच टिनशेड में उतरे करेंट से वह उससे चिपक गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और डंडे से राहुल को टिनशेड से अलग किया, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत की खबर मां तक पहुंचतो ही वह चीत्कार उठी। मृत राहुल दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां सदमे में है। उसका उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। उधर हादसे के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें