फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी कटौती रूली रही उपभोक्ताओं को

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले तीन दिन से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। बिजली के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। एक तरफ जहां पूरे दिन बिजली के आने और जाने का क्रम बना रहा है। वहीं रात में की जाने वाली इमरजेंसी कटौती इस भीषण गर्मी में लोगों में अधिक परेशान कर रही है। भीषण गर्मी में इस समय मौसम का जो हाल है, उससे हर कोई परेशान है। बिजली कटौती लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दे रही है। पिछले करीब चार दिनों में नगर में मनमानी बिजली आपूर्ति की जा रही है। बत्ती के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं रह गया है। सुबह से लेकर शाम तक बिजली के आने और जाने का सिलसिला बना रह रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बत्ती गुल होते ही जैसे ही कूलर-पंखा बंद हो रहा है । उलझन के बीच राहत के लिए लोग घरों से बाहर निकल जा रहे हैं और बिजली का इंतजार करने लग रहे हैं। चार दिनों से रात में एक घंटा की कटौती की जा रही है। रात के समय लोगों के लिए वह एक घंटा भी भारी लग रहा है। लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार की रात 9.20 बजे नगर की बत्ती गुल हो गई। जिन लोगों के पास विभागीय अधिकारियों और उपकेंद्रों का नंबर था, वह मोबाइल मिलाकर यह पता करने में जुट गए कि बिजली क्यों कटी है और कब तक आएगी। इस दौरान उपकेंद्र का नंबर लगातार व्यस्त होने से अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि बिजली कब तक आएगी। रात में 10.20 पर बिजली आने पर लोगों ने राहत की सास ली। चार दिनों से रात में हो रही कटौती को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा शुरु हो गई है कि लगता है अब फिर से बिजली अपना पुराना खेल दिखाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें