फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखी धूप से बढ़ी उमस, जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। तीखी धूप लोगों के लिए मुसीबत बन र्गई है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को निकली चिलचिलाती धूप महिला-पुरुष, युवक-युवतियों के पसीने छुड़ाती रही। इससे बचने के लिए राहगीर मार्गों पर पेड़ों, मकानों के नीचे बैठ कर समय गुजारते दिखे। तापमान है कि नीचे जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तीखी धूप निकली और आसमान में कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद तेज धूप के कारण तापमान चढ़ने के साथ ही उमस भी काफी बढ़ गई। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया। आलम यह रहा कि जो जहां था गर्मी से व्याकुल दिखा। ऐसे में किसी काम से घर से बाहर निकले महिला-पुरुषों, युवक-युवतियों को धूप और गर्मी ने परेशान कर दिया। तेज धूप के कारण घर से बाहर निकलते ही लोग पसीने-पसीने हो गए। महिला, युवतियां चेहरा ढंक कर और छतरी लेकर बाहर निकलीं। उससे भी तेज धूप से राहत नहीं मिल सकी। बढ़ते तापमान से परेशान महिला-युवतियों को गर्मी से सूख रहे हलक को तर करने के लिए कोल्ड ड्रिंक, बेल और सत्तू की लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखा गया। पड़ रही भीषण गर्मी में शहर के कचहरी रोड, मिश्र बाजार, लंका सहित स्टेशन रोड, महुआबाग चौराहा और रोडवेज पर कोल्ड ड्रिंक, गन्ना का जूस, मैंगोशेक और बेल तथा सत्तू की दुकानें कतार से सजी हैं। कचहरी और पुलिस आफिस के बाहर लगभग दर्जन भर दुकानें फुटपाथ पर लगी हैं, यहां पर लोगों को गर्मी में जूस और लस्सी पीकर प्यास बुझाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। दोपहर में मुख्य मार्गों पर तथा बाजार में तेज धूप के कारण खामोशी देखने को मिल रही है। दुकानों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। मुख्य मार्गो पर दोपहर में वाहनों को संचालन भी कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें