फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कर्मियों ने अर्धनग्न होकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर स्थानीय डाकघर परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। सेवराई तहसील के सतरामगंज बाजार स्थित उपडाक घर पर डाक कर्मियों ने अर्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय उप डाकघर पर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर अशोक सिंह, सचितानंद, तेजबहादुर राय, गुड्डू यादव, लल्लन तिवारी, मुनीब यादव आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार उप डाकघर के परिसर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर सुदामा सिंह, चंद्रधी सिंह कुशवाहा, जाहिद हुसैन, जमील अख्तर, राधाकृष्ण सिंह, विजेंद्र सिंह, श्यामसुंदर सिंह, पारसनाथ कुशवाहा, भोलानाथ, मदन यादव आदि मौजूद रहे। सेवराई संवाददाता के अनुसार डाक कर्मियों ने हड़ताल के नौवें दिन अर्धनग्न होकर उप डाकघर सतरामगंज बाजार मुख्यालय पर कार्य का बहिष्कार जारी रखते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर धर्मराज पांडेय ने कहा कि डाक सेवकों की ओर से नौ दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। मांग पूरा नहीं की गई तो हम हड़ताल जारी रखते हुए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर आशीष कुमार, तेज बहादुर खरवार, नितेश, अलाउद्दीन, श्रीनिवास, राधेश्याम यादव, बाचाजी सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें