फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा गेहूं क्रय केंद्र, किसान हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। साधन सहकारी समिति नरियांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र शनिवार को बंद रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों की नामौजूदगी के चलते गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसान गेहूं विक्रय के लिए काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मंगला बिंद सुहेल खान विजय कुमार सिंह ट्रैक्टर पर लादकर गेहूं विक्रय के लिए साधन सहकारी समिति नरियांव पहुंचे। क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ था। इसके बाद केंद्र पर लिखे सचिव के नंबर पर फोन किया गया और इंतजार करते रहे। कई घंटा रुकने के बाद जब सब्र का बांध टूटा तो किसानों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद किसान मजबूर हो कर वापस लौट गए। किसानों का आरोप है कि कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत कई बार आला अधिकारियों से की गई। इस सबंध में क्रय केंद्र के सचिव रविंद्रनाथ राय ने बताया कि घर में प्रयोजन के कारण छुट्टी पर हूं। किसानों का आरोप गलत है। क्रय केंद्र पर प्रतिदिन कोई न कोई कर्मचारी मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें