फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का होली मिलन समारोह सोमवार को सिंचाई विभाग चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्त, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा का संदेश देता है। इंजीनियर रविंद्र श्रीवास्तव बेजुबान, बादशाह राही, विजय कुमार मधुरेश एवं शंकर यादव निर्भय ने अपनी रचनाओं से लोगों की खूब वाहवाही लूटी। अंत में सेवानिवृत्त पूर्व पदाधिकारियों मदन सिंह यादव, चंद्रिका यादव, रमाशंकर यादव, मोहीउद्दीन आदि को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान में कार्यरत परिषद के पदाधिकारियों मिश्रीराम कनौजिया, प्रमोद उपाध्याय, प्रफुल्ल राय, सुभाष सिंह, चंद्रिका यादव, जमुना यादव, अशोक सिंह, मुकेश, विरेंद्र यादव, राजनाथ, राजेश कुमार, मिठाईलाल आदि को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एएन मौर्या, नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता वीसी चौधरी, ज्ञानेश कुमार, एसपी सिंह, रोहितराज गुप्ता, रामानुज राय, अनंत सिंह, प्रमोद मिश्रा, सत्यनारायण पांडेय, दिवाकर तिवारी, मुन्ना मिश्रा, नमोनरायण राय, राजेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह यादव, मिठाईलाल, विरेंद्र यादव, मुकेश सहाय, राजनाथ सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे। अध्यक्षता परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष बरमेश्वर उपाध्याय तथा संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मनिहारी संवाददाता के अनुसार ब्राह्मण जनसेवा मंच का होली मिलन समारोह क्षेत्र के एक इंटर कालेज परिसर में आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर विरेंद्र चौबे, विजयशंकर चतुर्वेदी, ब्रजभूषण दुबे, विश्वकांत दुबे, सौरभ पांडेय, नयन मिश्र, अभयकांत चौबे, संजय पांडेय, विनोद मिश्र, विवेका चतुर्वेदी, विवेकानंद पांडेय, विजय कुमार तिवारी, मोनू तिवारी, प्रदीप दुबे, रोशन पांडेय, शिवानंद उपाध्याय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रो. विनोद दुबे तथा संचालन चं द्रिका चौबे ने किया। अंत में संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें