गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी से मिला। उनका आरोप है कि एमएएच इंटर कालेज में बीते नौ फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शाम की पाली में परीक्षा के दौरान शिक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा सभी शिक्षक संगठनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के सामने अपशब्दों का प्रयोग किया और नकल कराने का आरोप लगाते हुए धमकी देने का काम किया था। शिक्षक संगठन एवं प्रधानाचार्य परिषद जिला विद्यालय निरीक्षक के इस कुकृत्य की घोर निंदा करता है। साथ ही प्रशासन से मांग की जाती है कि परीक्षा जैसे महत्वर्ण कार्य से जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यमुक्त किया जाए। अगर जिला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है तो धरना देने के साथ परीक्षा का बहिष्कार जैसे कठोर निर्णय लेने के लिए शिक्षक बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुबच्चन सिंह यादव, भानु प्रताप सिंह, डॉ. रामबदन सिंह, जाबेद अहमद, बसंत सिंह, रामजन्म सिंह, जर्नादन सिंह, शिवजी सिंह, हरिकेश सिंह यादव, राजेश सिंह यादव, अक्षय कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।