फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय स्थापित कर किया पुनित कार्य: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र को शिक्षित और योग्य बनाने के लिए भगवान सिंह ने मलिकपुरा में विद्यालय और महाविद्यालय स्थापित कर विकास का एक पुनीत कार्य किया। इससे आज पूरा समाज लाभांवित हो रहा है। यह बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने पीजी कालेज मलिकपुरा के संस्थापक स्व. भगवान सिंह जयंती समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. भगवान सिंह ने समाज सेवा के लिए विद्यालय स्थापित किया था। जबकि आज वर्तमान समय में विद्यालय खोलना एक व्यवसाय हो चुुुुका है। महाविद्यालय परिवार के प्रबंधक रितेश कुमार सिंह तथा प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता डॉ.मुकेश सिंह कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता स्थापित करने में स्वर्गीय सिंह ने कभी समझौता नहीं किया। योग्य और अनुभवी प्राध्यापकों के बल पर उन्होंने क्षेत्र को शिक्षित बनाया। भगवान सिंह जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में आए कवियों ने अपने काव्य पाठ से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। कवि कुमार प्रवीण, अनंत देव पांडेय ने कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर आकाशवाणी पटना से आए कवि डॉ. शंकर कैमूरी, मिर्जापुर की कवयित्री पूनम श्रीवास्तव, हरि नारायण सिंह हरिश, पूर्व प्राचार्य डॉ.पीएन सिंह, डॉ.श्रीप्रकाश सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, रामजन्म सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चिरायु प्रसाद तथा प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें