फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों को कार्य और दायित्व की जानकारी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित 16 राजकीय हाईस्कूलों में गठित विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के चौथे चक्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हुआ। राजकीय हाईस्कूल बहलोलपुर में सुबह सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने की। जबकि राजकीय हाईस्कूल कटरिया में इसका प्रारंभ मास्टर ट्रेनर गोपीनाथ मौर्या ने किया। प्रशिक्षण के पहले दिन सदस्यों को विद्यालय की विकास योजना के निर्माण के साथ सदस्यों के कार्य एवं दायित्व की जानकारी कराई गई।
विज्ञापन

सदस्यों को ग्रुपों में बांटकर उनसे आवंटित विषयों पर चार्ट का कार्य भी कराया गया। प्रत्येक ग्रुप द्वारा इसका प्रस्तुतीकरण भी किया गया। आवश्यकतानुसार इसमें कुछ बिंदु जोड़े और घटाए भी गए। प्रशिक्षण की शुरुआत में सदस्यों से पूर्व प्रशिक्षण प्रपत्र भी भरवाया गया। मास्टर ट्रेनर श्री यादव ने सदस्यों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पहले दिन के अंतिम सत्र में खुली चर्चा हुई जिसमें सदस्यों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में शिक्षक कविता पांडेय, अश्विनी कुमार यादव, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक देवभूषण वनमाली, रामकुमार त्रिपाठी, रवींद्र कुमार मौर्य, राम पुकार सिंह एवं रामाश्रय राम सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रशिक्षण का समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें