फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ताकत का एहसास कराने लगी है ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब ठंड लोगों को अपनी ताकत का एहसास कराने लगी है। धूप और बदली के बीच चल रही बर्फीली हवा लोगों को कंपकंपाने लगी है। हवा के साथ गलन ने लोगों को ठिठुरने के लिए विवश कर दिया है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए तरह-तरह का जतन करना शुरू कर दिया है। बुजुर्ग और बीमार लोग राहत के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का खेल जारी है। कभी धूप तो कभी बदली छा जा रही है। तीन दिनों से बर्फीली हवा चल रही है। इससे ठंड में इजाफा हो गया है। हवा के दौरान लोग कंपकंपी के बीच ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। गलन इतना बढ़ गया है कि धूप के बीच रहने पर भी ठंड का एहसास हो रहा है। लोग इससे राहत के लिए स्वेटर, जैकेट, शाल टोपी और मफलर का सहारा ले रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक सवारों को हो रही है। बाइक चलाने के दौरान हवा लगने पर उनकी परेशानी और बढ़ जा रही है। ऐसे बाइक सवारों को जब ऐसा महसूस हो रहा है कि वह अब ठंड का सामना नहीं कर पाएंगे, वह कुछ देर रुक जा रहे हैं। ठंड से सबसे ज्यादा तनाव उन माताओं के सर पर बढ़ गया है, जिनके बच्चे काफी छोटे है। उन्हें मौसम की नजर न लगे, इसके लिए वह अपने को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह का जतन कर रही है। जैसे-जैसे दिन ढलता जा रहा है, वैसे-वैसे ठंड में भी इजाफा होता जा रहा है। सुबह और रात खासकर ठंड से बचाव के लिए बीमार और बुजुर्ग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अब ठंड धीरे-धीरे अपना प्रभाव दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें