फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली (गाजीपुर)। विकास खंड देवकली के ब्लाक मुख्यालय सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधियों के क्षमता विकास को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को खंड विकास अधिकारी रामनगीना यादव की देखरेख में हुआ। इसमें प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर खंड विकास अधिकारी रामनगीना यादव ने ग्राम प्रधानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि गांवों के विकास की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। समाज के कमजोर एवं अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। गांवों के विकास के लिए शासन स्तर से पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन की मंशा क अनुरूप कार्य करें। इसके अलावा मनरेगा के कार्यों में तेजी लाएं। जिससे गांवों में विकास का स्तर नजर आए। एडीओ पंचायत अशोक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के अंर्तगत देवकली ब्लाक में अब तक 3876 शौचालय का निर्माण हो चुका है। शेष लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से 12000 हजार प्रोत्साहन राशि संबंधित व्यक्ति के खाते में भुगतान की जा रही है। जिसका लाभ कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। लेकिन इसके लिए उसे आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा। इसके अलावा उन्होंने ब्लाक में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर बीआरसी के रुपेंद दुबे, मनोज चौबे, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेंकन यादव, राममूरत यादव, दिलीप गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, गनेश सिंह, विनोद यादव, शिवप्रसाद यादव, मनोज सोनकर, राणा यादव, कमला यादव, राजेश यादव, रामअशीष यादव सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद थे। संचालन एडीओ पंचायत अशोक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें