फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के साथ दीपावली मनाएंगे स्वाभिमान संगठन के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। क्षेत्र के नौदर गांव में स्वाभिमान संगठन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें संगठन के सदस्यों ने गांवों की समस्याओं, अनियमित विद्युत आपूर्ति, गरीबों को पेंशन और राशनकार्ड में गड़बड़ी आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए इसके समाधान की रणनीति बनाई। दीपावली पर गरीबों में पटाखा, मिष्ठान और दीप का वितरण करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पीके सिंह ने कहा कि संगठन को अपने सिद्धांत पर चलते हुए काम करना है। यह संगठन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को निरंतर प्रयास कर लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। अध्यक्ष डॉ. देवेश सिंह ने कहा कि हम अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष तथा समाज के दबे, कुचले, शोषितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करते रहेंगे। संरक्षक संतोष पांडेय ने दीपावली पर गरीबों के घर दीप, मिष्ठान और पटाखा का वितरण करने की बात रखी। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। तय हुआ कि प्रति गांव से समाज के सबसे निचले पायदान के आखिरी दस लोगों के घर संगठन की तरफ से मिठाई, पटाखा और दीप का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता गरीबों के साथ दीपावली मनाएंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, शैलेश सिंह गौतम, विनीत दुबे, महामंत्री राजेश मिश्रा, अमित सिंह, अविनाश सिंह सोनू, रितुराज सिंह, सीताराम दुबे, मनोज यादव, असगर अली, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, पिंटू सिंह, पंचदेव सिंह, विरेश सिंह, नेपाली प्रधान, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, अंगद सिंह, मनोज सिंह, रतन, अभिषेक सिंह, राजन सिंह, राजेश सिंह, रतनदेव शर्मा, शेषनाथ शर्मा, विनय साधू, मदन सिंह, गोविंद चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें