फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1065 गांवों को 15 सितम्बर तक इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। गाजीपुर जिले के 1065 गांवों को 15 सितंबर तक इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्थानीय ब्लॉक के 60 गांव शामिल हैं। इन 60 गांव में इंटरनेट सुविधा को मुहैया कराने के लिए बीएसएनएल तथा सीएससी के बीएलई का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में शनिवार को क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामसभा में भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयोजित कार्यशाला में सीएससी ई- गवर्नेंस के जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद के 1065 गांवों को 15 सितंबर तक इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य है। गांव के ग्राम पंचायतभवन अथवा प्राथमिक विद्यालय में इंटरनेट के उपकरण लगाए जाएंगे। सीसीएस के बीएलई वहीं से ग्रामीणों को विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान उन्होंने बीएलई को इसकी तकनीक एवं इंस्टॉलेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सुभाषकुमार, शशिशेखर सिंह, राजेश कुमार सिंह, रजनीकांत तिवारी, आजाद, अशोक यादव, बलवीर सिंह, विनय, स्वाति सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,शेषनाथ तिवारी, रमाशंकर, लालूयादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें