फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी की हत्या में तीन आरोपी धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर निवासी गल्ला व्यवसायी मोहन चौहान की हत्या और लूट कांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। घटना में शामिल पिकअप को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हत्या व लूट कांड के खुलासे जानकारी दी। पुलिस मोहन चौहान की हत्या के वक्त जख्मी गैंग के सरगना प्यारे प्रजापति के जरिये अन्य साथियों तक पहुंची है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुल्लहपुर के चौजा मोड़ के पास से शुक्रवार की रात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद कर ली गई है। यह गैंग घटना के दिन पिकअप लेकर भोर में करीब तीन बजे धर्मागतपुर चट्टी पर पहुंचा था, जहां मोहन चौहान का अनाज से लदा ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था। उस पर मोहन के व्यवसायी पिता लिल्लू चौहान सहित अन्य व्यवसायियों के गल्ले लदे थे। जिन्हें सुबह जंगीपुर मंडी पहुंचाना था। गैंग के सदस्य ट्रैक्टर ट्राली से गल्ला उतार कर अपने पिकअप में लाद रहे थे। उसी बीच अपने पिता की दूकान के पास भाइयों संग सोए मोहन को आहट मिली और वह उठकर उनका विरोध करने लगा। इसके बाद वह और उसके भाई गैंग के सदस्यों से भिड़ गए थे। गैंग का सरगना मोहन को पिकअप में जबरिया बैठा लिए और फिर वह सभी पिकअप लेकर दुल्लहपुर की तरफ भागने लगे थे। इस बीच चलती पिकअप में मोहन चौहान दौड़कर चढ़ गया था और तीनों में हाथापाई होने लगी थी। तभी डंडे से मोहन के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया और तीनों मिलकर मोहन को चलती गाड़ी से बाहर फेंकने का प्रयास करने लगे, लेकिन मोहन ने गैंग के सरगना प्यारे का हाथ पकड़ लिया, जिससे दोनों नीचे सड़क पर गिर पड़े। घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि प्यारे को उपचार के लिए जखनिया सीएचसी पर भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि अनाज लूट तथा हत्या के खुलासे के लिए सीओ भुड़कुड़ा अतुल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें गैंग के सरगना प्यारे प्रजापति का उपचार पुलिस की देखरेख में जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि गल्ला व्यवसायी मोहन चौहान की हत्या में शामिल आजमगढ़ जनपद के तरवां थाने के नरायन गांव निवासी सुरेश यादव, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वीरपुर ओड़ासन निवासी पवन कुमार तथा अंगद कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें