फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागौन, नीम, पीपल, अमरूद और कदंब के 400 पौधे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में ‘वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शेषनाथ पांडेय की स्मृति में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर तथा माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर 45 सागौन, 10 नीम, 5 पीपल, 10 अमरुद तथा 10 कदम्ब के पौधे सहित करीब 400 पौधों को रोपित कर उसे बचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ चंद्रविजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायतराज अधिकारी लालजी दूबे कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं। इससे पहले अतिथियों का स्वागत संचालन कर रहे राहुल अग्रवाल ने बैज लगाकर किया। क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद ने अतिथियों तथा क्लब के सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने कार्यक्रम अध्यक्ष अभय कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सचिव सिद्धार्थ मालवीय, पर्यावरण प्रेमी प्रवीण तिवारी, परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार पांडेय, डा. जितेंद्र कुमार, मनोज दूबे, दीपेंद्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिंद, ब्रजेश श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्र, राजेंद्र प्रताप तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें