जमानिया। क्षेत्र में रक्षाबंधन से पहले बहनों का अनोखा स्नेह देखने को मिला। एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा, कोतवाल राजाराम सहित सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। छात्राओं ने सभी लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
कोतवाली में एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उपजिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। पुलिस अधिकारियों सहित अन्य जवानों की कलाई पर अपनी रक्षा के लिए रक्षाबंधन का रेशमी धागा बांधा। शिक्षिकाओं ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह उनकी अपराधियों से रक्षा करें। इस दौरान छात्राओं ने उपजिलाधिकारी और पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी करवाया। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र ने भरोसा दिलाया कि हर प्रकार से महिलाओं की सुरक्षा की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है। शिक्षिकाओं ने बताया कि पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधने का मुख्य कारण है कि 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं और त्योहार में भी घर नहीं जा पाते। घर की कमी न खले इसको देखते हुए रक्षाबंधन का कार्यक्रम एकल विद्यालय की ओर से किया गया है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, जिला अभियान प्रमुख सुमन वर्मा, पिंकी, सुनीता देवी, सुमन देवी, सपना देवी, प्रियंका देवी, तारा देवी, सुरेश दूबे, धर्मेंद्र प्रसाद, सुनील सिंह, मुन्ना राम, मदन लाल, संजय कुमार, सच्चिदानंद, अनुग्रह जायसवाल आदि मौजूद रहे। दुबिहा संवाददाता के अनुसार हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर के परिसर में फादर पी विक्टर के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने बहुत ही खुबसूरत, रंगोली, पोस्टर एवं राखियों का निर्माण अपने हाथों से किया। इस मौके पर सिस्टर अभया, सिस्टर अंशु, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, दिनेश पाठक, सीडी जान, राजेश कुशवाहा, शुभनारायण यादव, उदय कुमार, अजय कुमार, सुशील कुमार, सत्येंद्र पांडेय, अरविंद भारती, सत्यप्रकाश, महात्मा प्रसाद, इशरत, अतिया, स्वर्णलता आदि मौजूद रहीं।