फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक मशीन न लगने से नहीं मिलने रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मशीन न लगने से नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन

अभी तक आधार से भी नहीं जुड़ी बायोमैट्रिक
अमर उजाला ब्यूरो
जमानिया। राशन वितरण प्रणाली में चल रही धांधली पर अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से प्रत्येक सरकारी गल्ले की दूकान पर बायोमैट्रिक मशीन लगा दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र कार्डधारकों को बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने और पहचान दर्ज होने के बाद ही राशन प्राप्त करना है। लेकिन कई सरकारी गल्ले की दूकानों पर अभी तक बायोमैट्रिक मशीन न लगने और आधारकार्ड से नहीं जुड़ने की वजह से पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था में सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दूकान से उपभोक्ताओं को अब पीओएस-पाइंट ऑफ सेल- मशीन पर अंगूठा लगाकर खाद्यान्न और अन्य सामग्री दी जाएगी। इस व्यवस्था से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अनियमितताओं पर पूरी तरह से रोक लग सकेगी। इस व्यवस्था में जो मशीन उपलब्ध करवाई गई है उस मशीन को आधार कार्ड से लिंक किया गया है। आधार कार्ड में परिवार के मुखिया का जो अंगूठा दर्ज है। उसी अंगूठे के मशीन में लगाए जाने पर ही खाद्यान्न एवं केरोसीन संबंधित परिवार को मिल सकेगा। इस मशीन में आवाज रिकार्डिंग की सुविधा भी है जिससे यह पुष्टि भी होगी कि उपभोक्ता ने कौन सी सामग्री कितनी मात्रा में दूकानदार से मांगी थी और कौन सी सामग्री कितनी मात्रा में उसे दी गई। यह ऑनलाइन रिकार्ड रहेगा। आपूर्ति विभाग के अनुसार सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार की है। अपात्र व्यक्ति सूची से हट गए हैं लेकिन दावे अभी भी खोखले ही लग रहे है। अब भी दर्जनों अपात्र लोग सूची में मौजूद है। जिसका नाम काटने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। सूची में ऐसे लोग भी मौजूद है जो इनकम टैक्स देते है। वहीं विभागीय लापरवाही की वजह से कई लोगों के आधार कार्ड अब तक अपडेट नहीं किया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए डेटा अपलोड कर दिया गया है। अगले वितरण तक सभी कोटेदार के मशीन में अपडेट हो जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड है और आधार कार्ड के वजह से और जांच की वजह से राशन नहीं मिला है। उनको आगामी सोमवार- मंगलवार तक वितरण सतर्कता समिति के सदस्यों की मौजूदगी में वितरण कराया जाएगा। अपात्रों के नाम काटने की जांच प्रक्रिया समय-समय पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें