फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृक्षारोपण कर छात्र-छात्राएं लेंगे पर्यावरण सुरक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और अंग्रेजी माध्यम के माध्यमिक स्कूलों में पौधरोपण कार्यक्रम को जनांदोलन के रूप में कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत वन महोत्सव के अवसर पर 5 जुलाई को छात्र-छात्राओं को पौधरोपण तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक का निर्देश सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजा जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक के निर्देश पर दिया।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव ने बताया कि पांच जुलाई को सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई जाएगी। छात्र-छात्राओं को सात जुलाई तक प्रतिदिन विद्यालय जाकर पौधरोपण संरक्षण जागरूकता के लिए आयोजित प्रभात फेरी में भाग लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निर्देश में इस बात का भी उल्लेख है कि वन महोत्सव के अवसर पर पांच जुलाई को प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर कम से कम 40 वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्देश यह भी दिया गया है कि पौधरोपण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। वन महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं को मैं सत्य निष्ठा के साथ प्रतिज्ञा करता हूं कि भारत मेरा देश है। मैं वन मित्र बनकर पर्यावरण की रक्षा करूंगा। अपने वन, वृक्ष संपदा , जल एवं मृदा के सजग प्रहरी के रूप में हमेशा इनकी रक्षा करूंगा। मैं अधिक से अधिक पौध रोपित कर धरती को हरा भरा बनाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें