फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना में भिड़े चेयरमैन और ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को समाधान दिवस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और जिला प्रधान संगठन के महामंत्री जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए और हाथा-पाई करने लगे। सिपाहियों ने बीच-बचाव कर दोनों लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन था। इसमें विभिन्न मामलों को देकर कई फरियादी पहुंचे थे। इसी बीच बद्धोपुर गांव के एक जमीन मामले में सहकारी बैंक के चेयरमैन देवप्रकाश सिंह और और जिला प्रधान संगठन के महामंत्री ग्राम प्रधान आकाश राजभर वहां पहुंचे। जमीन के मामले के निस्तारण को दोनों लोगों में तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता गया और गाली-गलौज के बीच हाथा-पाई शुरू हो गई। इससे अफरा-तफरा मच गई। मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। हो-हल्ला के बीच बीस मिनट के बाद पुलिस कर्मी शिवकुमार यादव और शिवेंद्र मिश्रा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में बात करने पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मैं थाने क्षेत्र से बाहर हूं। अगर थाना परिसर में इस तरह की बात हुई है तो ग्राम प्रधान और चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान और चेयरमैन के थाना में आपस में भिड़ने की लोग चटखारे लेकर चर्चा करते रहे। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल रही कि क्या जमाना आ गया है। इधर-उधर की कौन कहे, लोग थाना में ही भिड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें