फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया मुहल्ले में शनिवार की शाम एक प्राइवेट लाइनमैन करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने झुलसे लाइनमैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जीयनदासपुर गांव निवासी बुल्लू यादव (45) उपकेंद्र से जुड़कर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता है। आज शाम वह नगर के अकटहिया मुहल्ले के ट्रांसफार्मर में 11 हजार वोल्ट का तार शट डाउन लेकर जोड़ रहा था। अचानक उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी द्वारा लाइन चालू कर देने से तार में विद्युत करेंट दौड़ गया। इसके चलते प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रुप झुलस कर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी होने के बाद भी एसडीओ और उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने झुलसे लाइनमैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें