फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर अभियंता का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत के सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय खत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देश दिए कि साइड पर कोई कमी नजर आए वहां स्वयं जाकर समस्या का निराकरण कराएं। समय से कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों की नियमानुसार कटौती की जाए।
विज्ञापन

बैठक में तारीघाट मार्ग, भदौरा-देवल मार्ग, जंगीपुर पारा मार्ग, करीमुद्दीनपुर-ऊंचाडीह-पातेपुर मार्ग एवं बौरी पुल के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। तारीघाट मार्ग पर मैटेरियल के अभाव में कार्य प्रभावित होना बताया गया। बौरी पुल आगामी तीन दिन के अंदर चालू करने की संबंधित अभियंता की तरफ से जानकारी दी गई। अग्निशमन केंद्र सैदपुर एवं जमानिया बजट के अभाव में कुछ कार्य अधूरे हैं। अधिशासी अभियंता जल निगम की ओर से बताया गया कि ग्रामीण पाइप पेयजल योजना चौबेपुर एवं बोगना में कार्य इस वर्ष तक पूर्ण हो जाएगा। चौबेपुर में चौथी बार बोरिंग सफल हुई है इसलिए कार्य में विलंब हुआ है। 200 बेड हास्पिटल के कार्य में विलंब पर राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। अगली बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर को उपस्थित होने के लिए कहा। सिंचाई विभाग के अभियंता की अनुपस्थिति पर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत दोष से बंद पड़े सभी नलकूपों को 3 से 4 दिन के अंदर ठीक करने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत सैदपुर को दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी और सभी कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें