फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अगला टीका कब लगाया जाएगा अब मोबाइल देगा इसकी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गर्भवती महिलाओं के पहले टीके से लेकर बच्चों को लगने वाले सभी टीकों का अब डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज की जा रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर प्रत्येक लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिससे अगले टीके की सूचना समय से मोबाइल पर मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल प्लेटफॉर्म यू-विन की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था से टीकाकरण कार्ड खो जाने की स्थिति में भी टीकाकरण बाधित नहीं होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। सीएमओ ने बताया कि डिजिटल पंजीकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की पहचान करना आसान होगा और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जा सकेगा। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को सात अनिवार्य टीके लगाए जाते हैं, जबकि 10 वर्ष और 16 वर्ष की आयु में टीटी का टीका दिया जाता है। यू-विन पोर्टल इन सभी टीकों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड रखेगा और तय तिथि से पहले अभिभावकों को मोबाइल अलर्ट भेजेगा। उन्होंने बताया कि जिले की सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा अपडेट होने से टीकाकरण की वास्तविक स्थिति और उपलब्धि की सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण उत्सव के दौरान लोगों को यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक लोग स्वयं भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपने बच्चे के टीकाकरण से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें