फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सी-विजिल एप पर आई 135 शिकायत, जमानिया विस से सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सी-विजिल एप पर जनपद के 135 लोगों ने शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें सबसे अधिक शिकायतें जमानिया विधानसभा से आई हैं। हालांकि निस्तारण भी तेजी से किया गया है। निर्धारित सौ मिनट के अंदर ही संबंधित टीमों ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से नियमित सी-विजिल एप पर लोग शिकायत दर्ज करा रहे हैं। अधिकांश शिकायतों में निजी और सार्वजनिक संपत्ति पर प्रचार सामग्री चस्पा करने से जुड़ी हैं। कुछ लोग वोटर आईडी संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए भी एप पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे लोगों को उचित सलाह दी जा रही है। जबकि दर्ज शिकायतों का उचित माध्यमों से निदान किया जा रहा है। जिले में अब तक सी-विजिल एप पर दर्ज 135 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। आंकड़ों पर नजर करें तो सबसे अधिक 42 शिकायत जमानिया विधानसभा के लोगों ने की है। जबकि सबसे कम नौ शिकायत सैदपुर विधानसभा से आई हैं। वहीं शिकायत करने के मामले में दूसरे नंबर पर गाजीपुर विधानसभा पर है। यहां 42 लोगों ने सी-विजिल एप पर शिकायत किया है। इसके अलावा जखनिया विधानसभा से 16, जहुराबाद से 14, मुहम्मदाबाद से 13 और जंगीपुर 10 लोगों ने सी-विजिल एप पर शिकायत दर्ज कराया। निर्वाचन विभाग का दावा है कि निर्धारित 100 मिनट के अंदर ही सभी शिकायतों का निदान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें