फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख के 133 ई-टिकट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। रेलवे सुरक्षा बल औड़िहार ने अवैध रेल टिकटों के साथ एक अवैध कारोबारी को एक लाख 77 हजार 885 रुपये की 133 ई-टिकट के साथ धर-दबोचा। साथ ही स्मार्ट फोन एवं 200 रुपये नकदी भी बरामद हुआ। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा और देवरिया के उपनिरीक्षक गफ्फार खान की संयुक्त टीम ने बीते आठ मार्च को सर्विलांस के आधार पर छापा मारकर दिल्ली के पीरामढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास से शिवशंकर इंदर निवासी एकलेव फेज 2 किरारी सुलेमान नगर थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया। औड़िहार प्रभारी नरेश कुमार मीणा को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर और बैंक से मिले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद सफलता मिली। पूछताछ में अवैध टिकट कारोबारी ने बताया कि वह छह वर्षों से अवैध टिकट का कारोबार करता था और अब तक करीब 30 लाख रुपये के टिकट का कारोबार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें