फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन मिलते ही टीबी मार्ग का निर्माण कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। धन के अभाव में ढाई माह से निर्माणाधीन ताड़ीघाट-बारा मार्ग का कार्य बंद था। धनराशि के आवंटन के साथ ही कार्यदाई संस्था की ओर से रविवार से तेजी से कार्य शुरू कराए जाने से लोगों में खुशी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के अनुसार अप्रैल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बिहार को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जर्जर हो गया था। पूर्व सरकार में इसके निर्माण के लिए कैबिनेट ने 228 करोड़ की परियोजना को मंजूर किया था। इसके बाद इसका निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। लेकिन पिछले 14 जनवरी से ही धनराशि के अभाव में निर्माण कार्य ठप था। शनिवार को शासन ने निर्माणाधीन ताड़ीघाट-बारा मार्ग के शेष साढ़े सात किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 38 करोड़ में से 20 करोड़ की धनराशि का आवंटन कर दिया, जबकि शेष धनराशि भी एक-दो दिनों में मिल जाने की उम्मीद जताई। धन आवंटित होते ही मार्ग का निर्माण कार्य रविवार से प्रारंभ कर दिया गया। गौरतलब है कि बिहार को जोड़ने वाले इस हाईवे के निर्माण के लिए 198 करोड़ की धनराशि से पूर्व में 31 किमी तक सड़क का काम हो चुका है। इस संबंध में लोक निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार शरद ने बताया कि शासन से 38 करोड़ जरूरी धनराशि में से 20 करोड़ जारी होने पर निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया गया है। शेष 18 करोड़ जल्द ही आ जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक हर हाल में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें