बहादुरगंज। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम मंशाराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने कस्बा में रूट मार्च किया। इस दौरान जनता को एहसास कराया कि हम हैं तैयार आप निर्भीक होकर करें मतदान।
उपजिलाधिकारी श्री वर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए मतदान की महत्ता को बताते हुए कहा कि बगैर किसी लालच के मतदान अवश्य करें। दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें खास कर महिलाओं को। रूट मार्च स्थानीय मां चंडी मंदिर से बस स्टैंड मेन बाजार होते हुए पुरानीगंज, विजय राघव संगत कुटी, दलित बस्ती एवं नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। बूथों का निरीक्षण कर मतदान में खलल डालने वालों को एहसास कराया कि प्रशासन मुस्तैद है। मातहतों को आगाह किया कि छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें। चुनाव में खलल डालने वालों पर कार्रवाई अवश्य करें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली, थानाध्यक्ष संतोष सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार शुक्ला, जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।