फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस स्टडी की परीक्षा से 31 छात्र अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को कक्षा 12 के छात्रों की बिजनेस स्टडी की परीक्षा सकुशल संपंन हो गई। छह केंद्रों पर चल रही परीक्षा में गुरुवार को 31 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 460 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 31 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 429 उपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि गुरुवार को हुई परीक्षा के दौरान 159 में 141 छात्र उपस्थित हुए। इस बीच 18 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि उनके केंद्र पर 63 में 58 मौजूद रहे। पांच परीक्षा में नहीं शामिल हुए। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय ने बताया कि सभी 42 छात्रों ने परीक्षा दी। जमानिया संवाददाता के अनुसार सन शाइन पब्लिक स्कूल में 114 में दो अनुपस्थित रहे। 112 ने परीक्षा दी। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 47 में 42 उपस्थित रहे जबकि पांच अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल में 35 में 34 ने परीक्षा दी। एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को 12वीं के छात्रों की बायोलाजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें