फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी में आठ के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र के कई गांव में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान चोरी से पंपिंगसेट और आटा चलाते पाए जाने पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। जबकि पांच बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ ही बकाया का ढाई लाख जमा कराया गया। चेकिंग के चलते लोगों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

टीम ने दिलदारनगर एसडीओ एसएन प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र के करहिया, भदौरा, गहमर, बारा, कुतुबपुर, भटपुरवा में लोगों के कनेक्शनों की जांच की। एसडीओ श्री प्रसाद ने बताया कि चेकिंग के दौरान चोरी से पंपिंगसेट और आटा चक्की चलाते हुए आठ लोग पाए गए। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ ही पांच बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ ही उन्हें यह हिदायद दी गई कि जल्द से जल्द बकाया जमा कर लें, वरना उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बकाया का साढ़े तीन लाख जमा कराया गया। उन्होंने बड़े बकाएदारों से कहा कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत 25 मार्च तक बकाया जमा कर दें। यदि निर्धारित समय से बकाया नहीं जमा किया गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। इस दौरान जो भी बिजली चोरी करते हुए पाया जाएगा, वह विभागीय कार्रवाई से बच नहीं पाएगा। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। टीम में बारा जेई रामप्रवेश चौहान, सूपरवाइजर विनय तिवारी, मीटर रीडर अभिषेक तिवारी, राजेश यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, राजकुमार कुशवाहा, लाइनमैन बाबर, साहेब बिंद अदि शामिल रहे। उधर चेकिंग अभियान के चलते लोगों में अफरा-तफरी मची रही। चोरी से बिजली जलाने वाले तमाम लोगों ने आनन-फानन में अपना केबिल उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें