गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन मनोवैज्ञानिक प्रो. अमरनाथ राय ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित एवं प्रशिक्षित करने के लिए एनएसएस एक मंच तैयार करता है। एनएसएस के विशेष शिविर इन अर्थों में महत्वपूर्ण होते हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. विलोक सिंह ने मुख्य अतिथि प्रो. राय सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विशेष शिविर के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। प्राचार्य डा. रविंद्रनाथ राय ने शिविरार्थी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से स्वच्छता अभियान से जुड़कर समाजसेवा का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. अजय राय, डा. देवप्रकाश राय, रामप्रवेश गुप्ता, दीपक यादव, अभिषेक कुशवाहा, गोपाल कश्यप, उत्तमचंद, कृष्णानंद वर्मा, अन्नू यादव, निशा शर्मा, आयूषी दुबे आदि उपस्थित रहीं।