फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने लक्ष्य को पूरा किए जाने तक हुरमुजपुर आते रहेंगे प्रोफेसर एडवर्ड आस्कर हेनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। सैन डियागो यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया में एंथ्रोपोलॉजी में प्रोफेसर एडवर्ड आस्कर हेनरी अपनी पत्नी कोनी हेनरी के साथ शनिवार को स्थानीय ब्लॉक के हुरमुजपुर गांव में आए थे। वह वर्ष 1971 में भोजपुरी लोक संस्कृति पर रिसर्च करने भारत आए और हरमुजपुर गांव में सर्वोदय इंटर कॉलेज पर ग्रामवासियों के सहयोग से एक वर्ष रह कर शोध किया। गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों से भोजपुरी लोक संस्कृति का उन्होंने ज्ञान अर्जित किया। ग्रामीण क्षेत्र के विविध कार्यक्रमों और त्योहार में भाग लेकर उन्होंने अपने मतलब की हर चीज को जान लिया। अब वह इस लायक हो गए थे कि भोजपुरी लोक संगीत को गाना और उसका अभिनय करना उन्हें अच्छी प्रकार आ गया था। अपने शोध में उन्होंने भोजपुरी लोक संस्कृति का भरपूर उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी लोक संस्कृति पर शोध करके वह काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वह अब तक 15 बार भारत आ चुके हैं। लोगों के सुख-दुख में भाग लेने के कारण उनकी लोगों के प्रति आत्मीयता बढ़ जाने के कारण उनसे अलग होने का उन्हें कष्ट है। उन्होंने कहा कि हरमुजपुर गांव में रिटायर होने के बाद भी मैं आता रहता हूं। उन्होंने ने कहा कि मैं इस पिछडे़ क्षेत्र में भोजपुरी लोक संस्कृति के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। अपने लक्ष्य को पूरा किए जाने तक मैं यह आता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें