19 उर्वरकों के नमूने लिए
गाजीपुर। कृषि विभाग की टीम ने ओर से गुरुवार को जनपद के कुल 43 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा 19 उर्वरक का नमूना लिया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान दो उर्वरक विक्रेताओं के यहां स्टाक तथा रेट बोर्ड पर अंकन नहीं किये जाने के कारण कठोर चेतावनी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह जनपद के सभी उर्वरक व्यवसाइयों को निर्देशित किया है कि बोरी पर प्रिन्ट मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री करें। साथ ही जनपद के सभी किसान भाईयों से अपील किया है कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता प्रिन्ट मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री कर रहा है तो उसकी तत्काल सूचना दिया जाय।