औड़िहार। कोतवाली सैदपुर के हसनपुर ग्राम में नहर के पास झाड़ी में दिखा अजगर घंटों तक लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। करीब दस फीट लंबे अजगर को देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामवासियों नें दिलेरी का परिचय देते हुए उसे लाठी- डंडे के सहारे पकड़ कर एक बोरे में कैद कर लिया। बोरे में कैद इस अजगर को ग्रामवासी थाने लाए। बताते हैं कि पुलिस ने अजगर को ग्रामवासियों को वन विभाग को देने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बाद में वन विभाग ने भी अपनी मजबूरी जताते हुए इसे सैदपुर गंगा के किनारे छोड़वा दिया। ब्यूरो