फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। बुधवार की देर शाम ब्लाक के पौराणिक महत्व वाले धार्मिक स्थल महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में बांसफोर समाज द्वारा स्थापित कराए जाने वाले मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के निजी सहायक सिद्धार्थ राय द्वारा पांच ईंट रख, दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर हर-हर महादेव उद्घघोष के साथ पजन का कार्य सम्पन हुआ। इसके बाद लोगों में मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सिद्धार्थ राय ने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जी के प्रयास से आदित्य बिड़ला कम्पनी के तत्वावधान में रिस्सपांलिटी कारपोरेट योजना के तहत बांसफोर समाज का मंदिर निर्माण कार्य किया जाना है। इसकी अनुमानित लागत पांच लाख रुपए होगी। इस मंदिर निर्माण की मांग बांसफोर समाज के लिए लम्बे समय से की जा रही थी, जिसे रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बांसफोर समाज के लोगों के इस मांग
को पूरा किया। आज भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बांसफोर समाज के जिलाध्यक्ष राममूर्ति, केदार, केशव, लालजी, सुभाष, रामबाबू, संतोष, रवि, विदेशी, बिरजू, गौतम, राजेश, टमाटर, टेगरी, लालसा, अजय, रामकिशुन, बबलू, गुलाब, रामजन्म, छबिला, घूरा, मखनू, राजू, किताबू, गुल्लू, चंदा, सुरेश, डब्लू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

........
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के निजी सहायक सिद्धार्थ राय महाहर धाम मंदिर परिसर में मनोज सिन्हा के प्रयास से 35 लाख की लागत से बने नि:शुल्क शुलभ शौचालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था को देखते हुए संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शिव मंदिर परिसर में हो रहे पर्यटन विभाग के कार्यों की भी मंदिर समिति की शिकायत पर गहनता से जांच करते हुए गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। कहा कि महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में हो रहे सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। इस अवसर पर विरेंद्र सिंह, रामबचन सिंह, राजेश चौहान, राकेश, यादव, अभिषेक सिंह, धनंजय सिंह, उमाशंकर चौहान, रविंद्र तिवारी, जयप्रकाश शर्मा ,अभिषेक राय, सचिंद्र सिंह, गुलाब दास, चंदर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें