फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी और मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल/खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में स्थित दलित बस्ती में सोमवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना में जहां एक दुधारू भैंस की झुलस कर मौत हो गई। वहीं गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में सब कुछ स्वाहा हो जाने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उधर खानपुर थाना क्षेत्र के भुजहुआ गांव में आग की घटना में एक पक्का मकान जल गया। जिसमें हजारों की संपत्ति नष्ट हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरा गांव में स्थित दलित बस्ती निवासी राधेश्याम राम का परिवार रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। रविवार की भोर में करीब चार बजे राधेश्याम राम जगने के बाद खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान झोपड़ी से धुआं निकलता देखा तो सोचा कि शायद खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया हो। इसी बीच झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वह शोर मचाते हुए झोपड़ी की तरफ दौड़ पड़ा। झोपड़ी में मौजूद परिवार के सदस्य आनन-फानन में तरह जान बचा कर बाहर भागे। शोर सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकल गए। जिसे जो साधन मिला, उसी से आग बुझाने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जहां गंभीर रूप से झुलसने से एक भैस की मौत हो गई। वहीं गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उधर खानपुर थाना क्षेत्र के भुजहुआ निवासी कामेश सिंह के मकान में बिजली के शार्ट-सर्किट से सोमवार की सुबह करीब दस बजे आग लग गई। आग से तेज धमाके साथ टीवी फट गया। परिवार वालों का शोर-शराबा सुन पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में टीवी, बेड, बिस्तर सहित हजारों का कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें