फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए जीते से रामधारी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। समाजसेवी स्व. रामधारी सिंह यादव की छठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सरदारपुर में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र सिंह ने रामधारी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि स्व. रामधारी सिंह यादव अपने लिए नहीं, समाज के लिए जीते थे।
विज्ञापन

कहा कि मैं स्व. रामधारी सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस धरती पर जो भी कोई आया है उसे एक दिन इसे छोड़ कर चले जाना है, लेकिन कुछ लोग चले जाने के बाद भी अपने अच्छे कार्यों की वजह से लोगों के बीच जीवित रहते हैं। इस अवसर पर पांच सौ गरीब-असहायों में ठंड से बचाव के लिए कंबल, मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर जयकिशन साहू, विजय नारायण चौहान, अमला यादव, प्रवीण यादव प्रमुख, बिरजू, कमलेश यादव, नीतिश कुशवाहा प्रमुख प्रतिनिधि, अरुण यादव, अनिल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजू कुशवाहा, शिवपूजन यादव, पवन चौहान जिला पंचायत सदस्य, अजय यादव प्रधानाचार्य, अजय बिंद, राजू पांडेय, सुरेश यादव, रामनिवास यादव, अखिलेश यादव, मुलायम यादव, राजेश यादव, अखिलेश पाल, मंगल राजभर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता फौजदार यादव एवं संचालन सुरेंद्र चौहान ने किया। अंत में श्रीराम सिंह यादव, अमरनाथ यादव तथा अशोक यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें