फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी विध्वंस: भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विवादित ढांचा विध्वंस के दोषियों को दंडित करने आदि सवालों को लेकर गुरुवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने नगर के तुलसी सागर स्थित पार्टी कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोग विवादित ढांचा विध्वंस से दोषियों को सजा दो, आरएसएस, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाओ, बुलंद शहर में गोकशी के नाम पर नफरत का माहौल बना कर दंगा और आगजनी कराने वाले संघी ताकतों को योगी सरकार बचाना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। विभिन्न मार्गों से होते हुए मार्च पर सरजू पांडेय पार्क में पहुंच कर धरना-प्रदर्शन में में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकपा माले के केंद्रीय सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अच्छे दिन लाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, किसानों का कर्जा माफ करने, विदेशों में जमा काला धन वापस लाने, हर गरीब के खाते में 15-15 लाख भेजने का वादा करके आई मोदी-योगी सरकार के सभी वायदे जुमला साबित हुए हैं। दोनों सरकार युवाओं और खेत मजदूरों को रोजगार नहीं दे पा रही है। रोजी-रोटी के लिए गुजरात, मुंबई जाने वाले यूपी बिहारी गरीबों को अपमानित कर मारपीट कर भगाया जा रहा है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर नफरत का माहौल बनाकर 2019 का चुनाव जीतना चाहती है। बुलंद शहर में गोकशी को अंजाम देने के बाद संघ गिरोह की ताकतों ने दंगा करा कर आगजनी की घटनाओं के साथ जानमाल को क्षति पहुंचाई है। इस बवाल में एक थाना प्रभारी की जान चली गई, लेकिन योगी सरकार संघ गिरोह की ताकतों को बचाने में लगी है। आरएसएस संघ गिरोह की ताकतों पर प्रतिबंध लगाने बुलंद शहर कांड की न्यायिक जांच कराने, विवादित ढांचा विध्वंस के दोषियों को सजा देे की मांग करते हुए कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल गिनती का रह गया है। इस लिए संविधान, लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता की धज्जियां उड़ाते हुए मंदिर मुद्दे को गरमा कर सांप्रदायिक माहौल बना रही है। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष के माध्यम से सौंपा गया। इस मौके पर जिला सचिव रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, राजेश बनवासी, सत्येंद्र कुमार, मोती प्रधान, मनोज कुशवाहा, मंजू गोड़, चंद्रावती देवी, शिवकुमार कुशवाहा, कमलाकर राम, अमरनाथ पासवान ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मोती प्रधान तथा संचालन योगेंद्र भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें