फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी पर लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह रिटायर्ड फौजी पर महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला के चीखने-चिल्लाने पर फौजी वहां से भागने लगा। इस मामले में महिला ने कोतवाली में पूर्व फौजी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सुबह वह घर पर अकेली थी। इसी बीच सेवानिवृत्त फौजी घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। इसका जब विरोध की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसके चीखने-चिल्लाने पर आस-पास की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और भाग रहे फौजी की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंच कर पूर्व फौजी के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने बताया की महिला के साथ छेड़खानी की घटना गलत है। यह मामला जमीन संबंधित है। जिसे लेकर मारपीट की घटना हुई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें