गाजीपुर। जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप नेहरू स्टेडियम में आयोजित है। दूसरे दिन शुक्रवार को पहले मैच में चिलार ने एमजेआरपी को 23-25 एवं 20-25 से हराया। दूसरे मैच में नेहरू स्टेडियम ने सलेमपुर को 25-18 एवं 27-25 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में करहिया ने लंका को 25-23 एवं 25-20, चौथे मैच में स्टेडियम ए ने तेतारपुर को 25-20, 20-25 एवं 25-23 तथा पांचवें मैच में गंधपा की टीम ने नेहरू स्टेडियम को 25-19 एवं 25-18 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर संघ के महासचिव अंगद राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसनाथ सिंह, शिवाजीत सिंह, कमलेश सिंह, हरिहर राय, चंदन राय, विवेक सिंह, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे। अतिथियों के प्रति आभार संघ के अध्यक्ष विष्णु सिंह ने व्यक्त किया।