फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम जिसके अंतर्गत शिकायती प्रार्थना पत्रों को आईजीआरएस पर अंकित कर समयबद्ध निस्तारण किया जाना है, के संबंध में 13 अक्तूबर को समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड गाजीपुर, अधिशासी अभियंता देवकली पंप नहर खंड प्रथम, अधिशासी अभियंता देवकली पंप नहर खंड द्वितीय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर द्वारा सूचना के बाद बैठक में प्रतिभाग न करने के कारण उनके स्तर पर लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा नहीं की जा सकी। इसके परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों का एक दिन (13 अक्तूबर) का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें