फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसंस की शाखा डा. भीमराव आंबेडकर पालीटेक्निक कालेज मरदापुर एवं डीवीआईटी भंदहा कला के पालीटेक्निक छात्र-छात्राओं को गुरुवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं ग्रुप के चेयरमैन डा. विजय कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव, कृष्ण यादव, डाइरेक्टर एके श्रीवास्तव, प्राचार्य बीएस यादव ने अलग अलग ब्रांचों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ ही डिग्री प्रदान की। बीआरए पालीटेक्निक से इलेक्ट्रिकल के छात्र शुभम श्रीवास्तव ने 80.04 प्रतिशत के साथ कालेज टॉप किया। मुख्य अतिथि रामतेज पांडेय ने कहा कि शिक्षा से ही विकास के सोपान का रास्ता तय किया जा सकता है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं संस्थान के निदेशक डा. विजय यादव ने कहा कि आज की स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है, इसलिए ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहें। इस अवसर पर संरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य डा. जयराम यादव, धर्मेंद्र यादव, मैनेजिंग आफीसर पवन यादव, कृष्णा यादव, पन्ना यादव, अकरम अली, अवधेश यादव आदि उपस्थित थे। संचालन धर्मेंद्र सिंह एवं सद्दाम हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें