फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज थाने के पहाड़पुर चौराहा के पास बैंक मित्र जितेंद्र कुमार से पैसा लेने पहुंचे बाइक सवार दो लुटेरे एक लाख नकदी, लैपटाप और कागजात रखा बैंग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य बैंक मित्र है। उसकी नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहा पर जनरल स्टोर की दुकान है। सुबह करीब आठ बजे वह दुकान पर पहुंचा। वहां पहले से ही दो युवक खड़े थे। जैसे ही जितेंद्र पहुंचा, युवकों ने कहा कि हम लोगों को कुछ पैसे की जरूर है। इस पर उसने कहा कि दुकान खोल ले रहा हूं, फिर आप लोगों को पैसा दूंगा। जैसे ही जितेंद्र बैग रखकर दुकान का शटर उठाया, वैसे ही लुटेरों बैग लेकर बाइक से पहाड़पुर गांव की तरफ भाग निकले। घटना के तत्काल बाद जितेंद्र शोर मचाने लगे। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक लुटेरे भाग निकले। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद छानबीन की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैंग में एक लाख नकदी, लैपटाप, दो फार्मों मशीन सहित कागजात थे। जिस तरह से लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने पहले से प्ला निंग कर रखी थी। उन्हें यह पता था कि जितेंद्र बैग में पैसा लेकर आता है। बैंक मित्र ने लूट की तहरीर थाने में दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें