फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ से दुर्व्यवहार, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जखनियां में ब्लॉक प्रमुख की ओर से बीडीओ के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर शुक्रवार को जिले भर के ब्लॉकों पर विरोध जताया गया। इस दौरान सभी जगह सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने मामले की गंभीरता से जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जखनियां संवाददाता के अनुसार विकास खंड मुख्यालय पर कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की जांच करा कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरना सभा में खंड विकास अधिकारी ने कहा कि मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उसकी जांच कराई जाए, जो दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई अवश्य होगी। कहा कि न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हम कर्मचारी सांकेतिक धरना कर रहे हैं। धरना सभा के बाद स्वत: कार्यालय खोल दिया गया तथा सामान्य ढंग से पूरे दिन काम चलता रहा। इधर कार्यालय खुलने के बाद सुरक्षाकर्मी एवं कोतवाल जयशंकर सिंह भी ब्लॉक में पहुंचे। मौके पर एडीओ सुदर्शन यादव, सुभाष चंद्र यादव, लोकनाथ, ग्राम विकास अधिकारी विजय नारायण, जय प्रकाश, दुर्गेश, संजय सिंह, अंगद राम, सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
जमानियां संवाददाता के अनुसार विकास खंड के प्रांगण में शुक्रवार की सुबह कर्मचारियों ने जखनियां बीडीओ के साथ वहां के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से किए गए गलत व्यवहार के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर उनके पूरी तरह से समर्थन देने का एलान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जखनियां बीडीओ के साथ जिस तरह से वहां दुर्व्यवहार किया गया है। वह बहुत ही निंदनीय है। जब तक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि जखनियां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने खंड विकास अधिकारी के साथ जिस तरीके का दुर्व्यवहार किया है। वह माफ़ी के लायक नहीं है। उसकी गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के बालाजी को संबोधित पत्रक बीडीओ के माध्यम से सौंपा गया है। श्री यादव ने कहा कि किसी भी विकास के कर्मचारी एवं अधिकारी को कमजोर नहीं है। हम सादगी से शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हैं। उदंडता बर्दाश्त हरगिज नहीं की जायेगी। जमानियां ब्लॉक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जखनियां बीडीओ के साथ हर मोर्चे पर खड़े हैं और कंधे से कंधा मिला कर उनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई बना कर लड़ने के लिए तैयार हैं। कहा कि जब तक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी नहीं हो जाती धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इसमें मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी नान्हु राम अरुण कुमार पांडेय दीनबंधु सिंह राघवेंद्र सिंह रामजनम सिंह संत कुमार राजेश गुप्ता लकी सिंह कृष्ण मुरारी अजय यादव समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार जखनियां के बीडीओ के साथ ब्लॉक प्रमुख पति द्वारा किये गए दुव्यर्वहार के विरोध में विकास खंड सैदपुर के खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर सुरेंद्र पांडेय, भूपेन्द्र सिंह, कुंवर नवीन सिंह,,अनिल राय समेत सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें