फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमू सवारी गाड़ी का संचालन कल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कचनार, राजा तालाब वाराणसी में आयोजित एक समारोह में 14 जुलाई को अपराह्न तीन बजे भारतीय कंटेनर निगम की ओर से निर्मित पेरिशेबल कार्गो केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इस पेरिशेबल कार्गों केंद्र में फलों एवं सब्जियों का उचित मूल्य पर भंडारण हो सकेगा, जिससे किसानों का समग्र विकास हो सकेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इसी समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी-गाजीपुर सिटी-बलिया खंड के विद्युतीकरण का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे द्रुतगामी एवं प्रदूषण रहित ट्रेन का संचालन हो सकेगा। यह खंड भारतीय रेल के विद्युतीकृत नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इसके क्रम में प्रधानमंत्री की ओर से 14 जुलाई को ही वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-बलिया मेमू सवारी गाड़ी के संचालन का शुभारंभ विशेष गाड़ी संख्या-65554 के रूप में किया जाएगा, जिससे वाराणसी एवं बलिया के मध्य एक तीव्र उपनगरीय रेल सेवा उपलब्ध हो जाएगी। यह समारोह राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा संचार-रेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें