गाजीपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जीडीएस की ओर से केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर से पीरनगर कार्यालय तक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कर्मचारी मांगों के समर्थन में हुंकार भरी।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। सभा में रविंद्र राव, विश्वानंद तिवारी, अशोक कुमार सिंह, विनय सिंह यादव, तेजबहादुर राय, सुरेंद्रनाथ राय, बृजेश सिंह, जमील, विजयबहादुर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आनंद सिंह, नगीना यादव, परमानंद, जयप्रकाश, उपेंद्रनाथ सिंह, महेंद्र राय, अंजनी चौबे, रविशंकर राय, विनय पांडेय तथा विपिन बिहारी राय आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता घनश्याम सिंह और संचालन श्रीनाथ सिंह यादव ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार डाक कर्मी बुधवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर हुई सभा में ग्रामीण डाक कर्मियों ने कहा कि सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जो हम किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। जब तक हमारी बात नहीं मानी जाती हम हड़ताल जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजनाथ, सत्यप्रकाश, विरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अमरजीत, शिवधार यादव, रामविलास शर्मा, रामविलास चौरसिया, प्रभुनाथ सिंह, गिरजा सिंह, हरिकेश यादव, दिवाकर पांडेय, गुड्डू सिंह, बृजराज, रामप्रवेश, सुग्रीव आदि उपस्थित थे। वहीं, सेवराई संवाददाता के अनुसार स्थानीय सतरामगंज बाजार स्थित उप डाकघर में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता कर रहे रामप्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। इसे कर्मचारी सहन नहीं करेंगे।