गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देवल गांव स्थिति देशी-अंग्रेजी शराब की दुकान के पास भदौरा-देवल मार्ग के किनारे सोमवार की देर रात लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मंगलवार को थाने में ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास करती रही। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शिनाख्त होने तक पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
पुलिस की डायल 100 टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान देवल गांव स्थित शराब दुकान के सामने से गुजर रहे पुलिस टीम की नजर भदौरा-देवल सड़क के पटरी पर खून से लतफत लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव दिखाई पड़ा। डायल 100 टीम के पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने के पुलिस टीम को दी। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। सुबह पुलिस ने ग्रामीणों को थाने बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को शिनाख्त होने तक मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर का रंग गेहूंआ, लंबाई लगभग पांच फुट, रंगीन छिटदार लुुंगी, चेकदार रंगीन शर्ट पहने हुए था। इस संबंध मेें प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और कुछ दिन से दिखाई दे रहा था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।