फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के जत्थे ने ट्रेन में यात्रियों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गहमर(गाजीपुर)। दानापुर-मुगलसराय रेल खंड पर हिंजड़ों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके रेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे मुन्ना यादव, रमेश कुमार एवं दीनानाथ भारती सहित कई मजदूर किस्म के यात्री अपने परिवार के साथ लुधियाना और पंजाब जा रहे थे। बक्सर से जैसे ही ट्रेन खुली कि हिंजड़ों के एक गुट ने ट्रेन में यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। कोई रास्ता न देख परेशान यात्रियों ने उन्हें पैसे देकर अपना पिंड छुड़ाया।
विज्ञापन

रेलखंड पर सुबह की ट्रेन जैसे अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, फरक्का एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में किन्नरों का जत्था प्रत्येक बोगी में बैठे यात्रियों से पैसे वसूल करता है। नहीं देने पर उनके साथ अश्लील हरकत और अभद्रता करने से बाज नहीं आते हैं। सबसे ज्यादा परेशान परिवार संग चल रहे लोग होते हैं। इन किन्नरों के डर से मोटी रकम देकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं। सुपर फास्ट ट्रेनों में आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम लगातार गश्त लगाती रहती है। वह इन्हें देखकर चुपचाप निकल जाते हैं लेकिन ट्रेन से यात्रा करने वाले क्या करें। इनसे पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें पैसा देना पड़ता है। किन्नरों के वेश में कुछ पुरुष भी पैसे की वसूली करते हैं। रात होते ही किन्नरों के वेश में ज्यादातर पुरुष भी जबरन पैसा वसूली करते हैं। किन्नर के वश में होने की वजह से दूसरे लोग इनका ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाते हैं। दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में वसूली करने वाले ज्यादातर हिंजड़े बिहार में ही रहते हैं। सुबह तूफान एक्सप्रेस के आगमन के बाद इनकी कवायद शुरू होती है, जो पूरे दिन चलती है। रात होते ही दर्जनों हिजड़े बिहार चले जाते हैं। इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि हिजड़ों की तरफ से आम यात्रियों को परेशान करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए मंत्रालय की ओर से सख्त आदेश जारी किया गया है। जानकारी मिलने के बाद इस मामले में रेल पुलिस गंभीरता से काम करेंगी ताकि आम यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें