नगर के कानूनगो मुहल्ला स्थित मदरसा के परिसर में गुरुवार की रात एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज के इलाकें से सैकड़ों लोग शामिल हुए। अल हाज मौलाना अहमदुल हुसैनी साहब ने कुरआन पाक करीम की तिलावत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद अशफाक बहराइची ने महफिल में चार-चांद लगाने के लिये नात सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद अबू तालिब रहमानी भारत में फैल रही नफरत को मिटाने के लिए इंसानियत की राह पर चलने पर प्रकाश डाला और कहा की एकता में बहुत ताकत होती है। इसको किसी भी किमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उपस्थित आलिमों ने सभी धर्म संप्रदाय के लोगों से एकता और भाई चारे बनाए रखने पर जोर दी। इस मौके पर कारी नेहाल साहब शहजाद खानश अनाम खान एहसान खान इकराम भाई लियाकय खान हाफ़िज आफताब अजहर नदवी मौलाना मशकूर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुहम्मद अहमद हुसैनी और संचालन मौलाना अनद हबीबी ने किया।