फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों के चुनाव का नामांकन 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कराया जाना है। जिला मजिस्ट्रेट-निर्वाचन अधिकारी (जि.यो.स.) ने बताया जिले में नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से 2 सदस्यों में 1 अनारक्षित महिला तथा 1 अन्य पिछड़ा वर्ग का जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित किया जाना है। इस चुनाव के लिए 20 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक नामांकन, उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक तथा 24 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जाएगी। मतदान 28 मार्च को पूर्वान्ह 8घ से से अपरान्ह 3 बजे तक तथा मतगणना उसी दिन अपरान्ह 3 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें