फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पीरनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने झंडातोलन किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर लोगों ने झंडे की सलामी दी।
विज्ञापन

इसके बाद गोष्ठी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान, प्रमाण-पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास एवं उद्देश्य पर विस्तृत रुप से चर्चा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिर्जा अशफाक बेग, अधिवक्ता अहमद जमाल जैदी, सेनानी आश्रित अवधेश राय शास्त्री, अमिताभ अनिल दूबे, रविकांत राय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डॉ. मारकंडेय सिंह ने किया।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सरजू पांडेय पार्क में पार्टी का 133 वा स्थापना दिवस सरजू पांडेय पार्क में मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि आज ही के दिन 28 दिसंबर 1885 को बंबई कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, जो आते-आते महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसक आंदोलन में बदल गई। इस मौक पर इरफान बशर, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से कैंप कार्यालय कपुरपुर में कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सेवादल के मुख्य संगठक हरवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना देश को आजादी दिलवाने के लिए किया गया था। शिवमुनी यादव, सीताराम, अशोक कुशवाहा, जुलकर नैन, मुन्ना जायसवाल, साचु यादव, कन्हैया प्रधान, सुरेंद्र यादव, गुलजारी लाल, अशोक मिश्रा, मंगल यादव, रामजी यादव, काजी नेयाज उर्फ बब्बू आदि मौजूद रहे। संचालन मुन्ना जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें